आंगनबाड़ी सेविका पर अनियमितता का आरोप

लालगंज. प्रखंड क्षेत्र की शादुल्लाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 33 के पोषक क्षेत्र के लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने केंद्र की सेविका अनीता देवी पर पोषाक राशि एवं पोषाहार वितरण में अनियमितता करने की बात कही है. इस संबंध में एक आवेदन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वैशाली […]

लालगंज. प्रखंड क्षेत्र की शादुल्लाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 33 के पोषक क्षेत्र के लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने केंद्र की सेविका अनीता देवी पर पोषाक राशि एवं पोषाहार वितरण में अनियमितता करने की बात कही है.
इस संबंध में एक आवेदन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वैशाली एवं अनुमंडल अधिकारी हाजीपुर को दिया गया है. आवेदन में आरोप है कि सेविका ने मधु कुमारी पति विकास कुमार के तीन वर्षीय बच्चे अमित कुमार का नाम देकर पोषक राशि का उठाव कर लिया है. जबकि विकास की शादी मात्र दस महीने पहले हुई है.
लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि कई ऐसे बच्चों का नाम दरसा कर पोषाहार वितरण में फर्जीवाड़ा किया गया है. आरोप है कि इस फर्जीवाड़े का खेल पूरे प्रखंड क्षेत्र में सीडीपीओ, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मियों की मिली भगत से वर्षों से हो रहा है. जिसे देखने वाला कोई नहीं है. इस सबंध में सीडीपीओ रेखा कुमारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. जांच की जिम्मेवारी पर्यवेक्षिका विमला कुमारी को दी गयी है. मामला सही पाये जाने पर सेविका पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >