लालगंज बाजार में टूटी मजहब की दीवार

हिंदू समाज ने पहलाम, तो मुसलिम भाइयों ने विसर्जन में किया सहयोग लालगंज. लालगंज बाजार के मुसलिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को तीजा मनाया.इस दौरान मुसलिम समुदाय के लोगों ने नगर क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों हैदरी अखाड़ा, बड़ी मसजिद चौक, रब्बानी अखारा-चकिया चक्शाले, इसलामिया अखाड़ा अताउल्लाहपुर, नूरी अखाड़ा गंगा राम […]

हिंदू समाज ने पहलाम, तो मुसलिम भाइयों ने विसर्जन में किया सहयोग
लालगंज. लालगंज बाजार के मुसलिम समुदाय के लोगों ने मुहर्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को तीजा मनाया.इस दौरान मुसलिम समुदाय के लोगों ने नगर क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों हैदरी अखाड़ा, बड़ी मसजिद चौक, रब्बानी अखारा-चकिया चक्शाले, इसलामिया अखाड़ा अताउल्लाहपुर, नूरी अखाड़ा गंगा राम टोला, मखदुमिया अखाड़ा चिमनापुर, एखलख अखाड़ा शादुल्लाहपुर से शाम को सिपर जुलुस निकाला गया, जो नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लालगंज थाना के पास मिलान किया तथा अपने कौशल का प्रदर्शन किया. देर रात्रि तक खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम में मो मंसूर आलम, मो अनवर, मो अमिन, मो जहीरुद्दीन, मो नज़रुल आदि कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे. दूसरी ओर लालगंज बाज़ार के लोगों ने हिंदू -मुसलिम भाइयों ने भाईचारे की मिसाल पेश की.
मुसलिम समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान जहां दूर तक साथ देते हुए जयकारा लगाये, वहीं मुसलिम समुदाय द्वारा तीजा के मौके पर निकाले गये ताजियाें में हिंदू समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया. इस मौके पर हिंदू समाज की ओर से ताजियाें में शामिल मुसलिम भाइयों को चाय व शरबत पिलाया.
इस मौके पर लालगंज नगर पंचायत ने भी अपना भरपूर सहयोग किया. नगर पंचायत अध्यक्ष अच्छेलाल चौधरी, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, वार्ड पार्षद प्रमोद पंजियार, मंसूर आलम समेत कई पार्षद देर रात तक ताजियाें में शामिल लोगों की सेवा करते नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >