आग लगने से घर जल कर राख

लालगंज : करताहां थाना क्षेत्र के करताहां जगदीशपुर गांव में सोमवार की मध्य रात्रि अचानक आग लगने से रामेश्वर सिंह का घर जल कर राख हो गया है. जिसमें दो लाख से ज्यादा की क्षति का अनुमान है. इस सबंध में अग्नि पीड़ित रामेश्वर सिंह ने बताया कि उसके घर में जब आग लगी तब […]

लालगंज : करताहां थाना क्षेत्र के करताहां जगदीशपुर गांव में सोमवार की मध्य रात्रि अचानक आग लगने से रामेश्वर सिंह का घर जल कर राख हो गया है. जिसमें दो लाख से ज्यादा की क्षति का अनुमान है. इस सबंध में अग्नि पीड़ित रामेश्वर सिंह ने बताया कि उसके घर में जब आग लगी तब पूरा परिवार गहरी नींद में सोया हुआ था.

आग की लपटों की गरमी से हम लोग जागे. तब तक आग काफी फैल चुकी थी. किसी तरह बच्चों तथा अन्य लोगों को घर से बाहर निकाला, परंतु एक भी सामान नहीं निकाला जा सका. सब कुछ जल कर राख हो गया. हालांकि लोगों की तत्परता से अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया.बाद में लालगंज थाना से पहुंचे छोटे दमकल ने आग पर काबू पाया. उन्होंने कहा की आग लगने का कारण समझ नही आ रहा है. अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद ने बताया की दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम के छुट्टी के कारण सहायता राशि नहीं दी जा सकी है. अगले दिन अवश्य दे दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >