ठनका गिरने से महिला की मौत

जंदाहा : थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत के कुम्हरागढ़ गांव में शुक्रवार की देर रात ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब महिला बारिश होने पर दरवाजे पर बंधे मवेशी को अंदर करने गयी थी. उसी समय उस पर आसमानी बिजली गिरी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी […]

जंदाहा : थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत के कुम्हरागढ़ गांव में शुक्रवार की देर रात ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. घटना उस समय हुई जब महिला बारिश होने पर दरवाजे पर बंधे मवेशी को अंदर करने गयी थी. उसी समय उस पर आसमानी बिजली गिरी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. सीओ ने कहा कि महिला की मौत ठनका की आवाज से हृदय गति रुक जाने से हुई है. मुखिया उर्मिला देवी ने मृतका के परिजनों को मुआवजा राशि चार लाख रुपया देने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >