योजना की राशि के लिए भटक रहा युवक

देसरी : प्रखंड क्षेत्र के गाजीपुर निवासी जितेंद्र सिंह की मां रामपति देवी की मौत एनएच 103 पर बरांटी ओपी के बिदुपुर स्टेशन चौक पर 21 मई को सड़क दुर्घटना में हो गयी थी, जिसके शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया. मृत्यु प्रमाण पत्र घटना स्थल […]

देसरी : प्रखंड क्षेत्र के गाजीपुर निवासी जितेंद्र सिंह की मां रामपति देवी की मौत एनएच 103 पर बरांटी ओपी के बिदुपुर स्टेशन चौक पर 21 मई को सड़क दुर्घटना में हो गयी थी, जिसके शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया. मृत्यु प्रमाण पत्र घटना स्थल के पंचायत अंधरवाड़ा के पंचायत सचिव ने बनाकर दिया.

इसके बाद से जीतेंद्र पारिवारिक लाभ योजना से मिलने वाली राशि के लिए देसरी से लेकर हाजीपुर तक के कार्यालय का चक्कर लगाने लगा. फिर भी राशि नहीं मिली. उसने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार में दिनांक 19 अगस्त को पारिवारिक लाभ योजना की राशि नहीं मिलने को लेकर शिकायत दर्ज करवायी. जिसकी सुनवाई 30 अगस्त एवं 20 सितंबर को फिर चार अक्तूबर को हुई, जिसमें भी कोई कार्रवाई नहीं हुई.

उसे देसरी बीडीओ से मिलने को कहा गया और अगली सुनवाई 19 अक्तूबर को रखी गयी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >