अवकाशप्राप्त अधिकारियों की भी लगायी गयी ड्यूटी

गोरौल. दशहरा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन वैसे लोगों को भी गोरौल प्रखंड को क्षेत्र में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है जो या तो उनका स्थानांतरण हो गया है या वे सेवानिवृत हो गये हैं. इनमें हैं प्रभारी कृषि पदाधिकारी गोरौल विनोद कुमार जिन्हें गोरौल […]

गोरौल. दशहरा पूजा एवं मुहर्रम को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन वैसे लोगों को भी गोरौल प्रखंड को क्षेत्र में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है जो या तो उनका स्थानांतरण हो गया है या वे सेवानिवृत हो गये हैं. इनमें हैं प्रभारी कृषि पदाधिकारी गोरौल विनोद कुमार जिन्हें गोरौल चौक पर ड्यूटी मिली है जबकि उनका स्थानांतरण हो चुका है.
इसी तरह कार्यक्रम पदाधिकारी बच्चा अंसारी का भी स्थानांतरण महीनों पूर्व हो चुका है जिनको प्रखंड के महमदपुर पोझा में ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं अंचल के प्रभारी अंचल निरीक्षक गोपाल जी सहाय जो सेवानिवृत हो चुके हैं. उनको प्रखंड के पिरोई दुर्गा चौक पर दंडाधिकारी के रूप में ड्यूटी मिली है.इसे जिला प्रशासन की भुल या नादानी कही जायगी या गैरजिम्मेवार कार्य यह लोग पूछ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >