हाजीपुर : राष्ट्रीय करणी सेना की प्रदेश इकाई ने राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया. कार्यक्रम शहर स्थित एक रिसोर्ट के सभागार में हुआ. संगठन के प्रदेश अध्य्क्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने अध्य्क्षता की. सम्मेलन में राजपूत समाज को संगठित करने का कार्यभार लिया गया.
राजपूत समाज को संगठित करने पर बल
हाजीपुर : राष्ट्रीय करणी सेना की प्रदेश इकाई ने राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया. कार्यक्रम शहर स्थित एक रिसोर्ट के सभागार में हुआ. संगठन के प्रदेश अध्य्क्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने अध्य्क्षता की. सम्मेलन में राजपूत समाज को संगठित करने का कार्यभार लिया गया. बताया गया कि 16 अक्तूबर को पटना में महासम्मेलन का आयोजन […]

बताया गया कि 16 अक्तूबर को पटना में महासम्मेलन का आयोजन होगा. संगठन के राष्ट्रीय अध्य्क्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी उर्फ दादा इसका उद्घाटन करेंगे. देश के 12 राज्यों के अध्यक्ष महासम्मेलन में शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने और इसमें ज्यादा- से- ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान में पूर्वजों ने जो त्याग और बलिदान किया है, उससे प्रेरणा लेकर इस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है. मौके पर प्रदेश महासचिव सनोज कुमार सिंह, जीवेश कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, आरके सिंह, सचिदानंद राही, अजित कुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अमित सिंह, रविशरणजन आदि ने विचार प्रकट किये.