हथियार सहित दो गिरफ्तार

सफलता . व्यवसायी को लूटने की योजना हुई विफल हाजीपुर : शहर के एक कपड़ा व्यवसायी को लूटने की योजना बना रहे अपराधियों की मंशा पर उस समय पानी फिर गया जब घटना को अंजाम देने के पहले पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा. अपराधियों के पास से दो कट्टा, एक जिंदा […]

सफलता . व्यवसायी को लूटने की योजना हुई विफल

हाजीपुर : शहर के एक कपड़ा व्यवसायी को लूटने की योजना बना रहे अपराधियों की मंशा पर उस समय पानी फिर गया जब घटना को अंजाम देने के पहले पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा. अपराधियों के पास से दो कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल जब्त किया गया. गिरफ्तार सोनू कुमार उर्फ सुजीत कुमार सदर थाना क्षेत्र के बिजलानी गांव का रहने वाला है जबकि दूसरा महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरीया गांव का रमेश कुमार उर्फ भोलथा राय है. भोलथा राय जिले के कुख्यात वाहन लुटेरा अजय राय गिरोह का सदस्य है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि अजय राय के साथ कई घटनाओं में शामिल था.
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुर्गा नगर के पास कुछ अपराधी जुटे हैं. सभी हथियार से लैस हैं और किसी बड़ी घटना अंजाम देने की फिराक में हैं. एसपी के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में सदर थाने के अवर निरीक्षक राकेश रंजन, मो़ रफिक और सशस्त्र बल को शामिल किया गया.टीम ने थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर में छापेमारी की. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही
अपराधी वहां से भागने लगे. चौकस पुलिस ने भाग रहे दो अपराधियों को खदेड़कर पकड़ लिया. हालांकि एक अपराधी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकलने में सफल हो गया. पुलिस ने दोनों की तलाशी ली और हथियार व गोली बरामद की. इस संबंध में सदर थाने में कांड संख्या 369/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >