खुले में शौच से मुक्ति के लिए निकाली रैली

बिदुपुर : प्रखंड में खुले में शौच मुक्त अभियान की सफलता को लेकर जागरूकता अभियान के लिए स्कूली विद्यार्थियों ने साइकिल रैली निकाली. साइकिल रैली हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर निकाली गयी. रैली के बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रखंड मुख्यालय मैदान में मानव शृंखला का निर्माण किया गया. रैली की सफलता एवं जागरूकता को लेकर बीडीओ दुनिया […]

बिदुपुर : प्रखंड में खुले में शौच मुक्त अभियान की सफलता को लेकर जागरूकता अभियान के लिए स्कूली विद्यार्थियों ने साइकिल रैली निकाली. साइकिल रैली हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर निकाली गयी. रैली के बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रखंड मुख्यालय मैदान में मानव शृंखला का निर्माण किया गया. रैली की सफलता एवं जागरूकता को लेकर बीडीओ दुनिया लाल यादव सक्रिय रहे. रैली में विद्यार्थियों द्वारा खुले में शौच नहीं करने व इससे होनेवाली बीमारियों के संबंध में भी बताया गया.

लोगों से शौच के लिए शौचालय में ही जाने का आग्रह किया. इसमें बिदुपुर हाइ स्कूल, रामदौली हाइ स्कूल, मथुरा हाइ स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. बीडीओ श्री यादव ने बताया कि प्रखंड की मजलिसपुर पंचायत में सर्वप्रथम पूर्ण शौचालय के निर्माण का लक्ष्य पूरा किया गया है.

उन्होंने सभी लोगों से अभियान की सफलता को लेकर सहयोग करने का आह्वान किया. इस अवसर पर स्वच्छता समन्वयक आशीष कुमार, निवास कुमार, राहुल कुमार, त्रिलोकी नाथ राय, सरपंच लालदेव सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

साइकिल रैली निकालते छात्र व अन्य.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >