हाजीपुर : पूर्व मध्य रेल प्रबंधन ने जिले के सभी स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया. प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के सपनों को सफल बनाने के मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
गांधी जयंती के अवसर पर रेल मंडल पदाधिकारियों ने हाजीपुर स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया. स्वच्छता अभियान के दौरान रेल अधिकारियों व अन्य कर्मियों ने सफाई के लिए न सिर्फ खुद झाड़ू लगायी बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया.
इस कार्यक्रम में रेल मंडल के डीआरएम मनोज कुमार अग्रवाल, आरएल सोलंकी के अलावा कई और रेल अधिकारियों व कर्मियों ने हाजीपुर स्टेशन पर झाड़ू लगा कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. सभी यात्रियों को सफाई बनाये रखने के लिए जागरूक किया गया.
