आक्रोशित लोगों ने किया एनएच जाम

डंपर से कुचल कर तीन की मौत पर फूटा गुस्सा हाजीपुर/गोरौल : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर शुक्रवार की देर शाम गोरौल थाना क्षेत्र में हरसेर गांव स्थित शिवम घर्मकांटा के समीप एक हाइवा डंपर द्वारा बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिये जाने से तीनों की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. घटना की […]

डंपर से कुचल कर तीन की मौत पर फूटा गुस्सा
हाजीपुर/गोरौल : हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-77 पर शुक्रवार की देर शाम गोरौल थाना क्षेत्र में हरसेर गांव स्थित शिवम घर्मकांटा के समीप एक हाइवा डंपर द्वारा बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिये जाने से तीनों की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जुट गये. लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी.
परिजन मौके पर पहुंच गये. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच को जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों की मौत और एनएच जाम की सूचना मिलते ही गोरौल थाने की पुलिस दल-बल के साथ वहां पहुंची. पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रही थी. लेकिन, जाम कर रहे लोग घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे. समाचार भेजे जाने तक जाम नहीं टूटा था. मृत तीनों युवक के शव सड़क पर ही पड़े हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >