लालगंज सदर : सराय थाना क्षेत्र के शीतलपुर, भकुरहर गांव में बुधवार को बेटे को बचाने गयी एक मां के साथ मारपीट की गयी. घायल मंजू देवी उसी गांव के नित्यानंद राय की पत्नी है. उसे इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल में भरती किया गया. घटना का कारण मामूली विवाद बताया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को 14 वर्षीय राजन कुमार स्कूल से घर लौट रहा था. वह नौवीं कक्षा का छात्र है. वह घर के पास पहुंचा ही था कि पड़ोसी धर्मेंद्र कुमार ने उसकी साइकिल रोक दी और धक्का देकर उसे गिरा दिया. इसी बीच उसकी मां वहां पहुंच गयी और इस प्रकार की हरकत का कारण पूछा. इसी विवाद को लेकर पहले नोक-झोंक और फिर मारपीट हुई.
बेटे को बचाने गयी मां के साथ मारपीट, घायल
लालगंज सदर : सराय थाना क्षेत्र के शीतलपुर, भकुरहर गांव में बुधवार को बेटे को बचाने गयी एक मां के साथ मारपीट की गयी. घायल मंजू देवी उसी गांव के नित्यानंद राय की पत्नी है. उसे इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल में भरती किया गया. घटना का कारण मामूली विवाद बताया गया है. मिली […]
