आरपीएफ ने भटकी बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा

भटकी बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपते आरपीएफ के दरोगा. भगवानपुर : मुजफ्फरपुर से भटक कर भगवानपुर स्टेशन पर आई 12 वर्षीय लड़की शादया को भगवानपुर आरपीएफ पोस्ट के रंजीत सिंह ने चाइल्ड लाइन, गोरौल से आए रिंकी कुमारी को सौंप दिया. रंजीत सिंह ने बताया कि टाटा-छपरा एक्सप्रेस गाड़ी से शादया उतर कर स्टेशन […]

भटकी बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपते आरपीएफ के दरोगा.

भगवानपुर : मुजफ्फरपुर से भटक कर भगवानपुर स्टेशन पर आई 12 वर्षीय लड़की शादया को भगवानपुर आरपीएफ पोस्ट के रंजीत सिंह ने चाइल्ड लाइन, गोरौल से आए रिंकी कुमारी को सौंप दिया. रंजीत सिंह ने बताया कि टाटा-छपरा एक्सप्रेस गाड़ी से शादया उतर कर स्टेशन पर टहल रही थी. पूछने पर शादया ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत सिपाहपुर में अपने ननिहाल में रहा करती थी, जहां से भागकर बगल में रहने वाले मो. खुरसैद के यहां घरेलू काम काज करने लगी. गलवार को वहां से भी निकाले जाने पर वह भटक कर भगवानपुर स्टेशन आ गई. जहां आरपीएफ रंजीत सिंह ने चाइल्ड लाइन गोरौल को बुलाकर सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >