पांच माह बाद अपहृता बरामद

हाजीपुर : तिसिऔता थाने की पुलिस ने मंगलवार को पांच माह पूर्व अपहृत एक युवती को बरामद कर लिया. अपहृता उसी थाना क्षेत्र के डभैच्छ गांव की रहनेवाली है. पुलिस ने युवती का 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए यहां सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया. कोर्ट के आदेश पर युवती की सदर अस्पताल […]

हाजीपुर : तिसिऔता थाने की पुलिस ने मंगलवार को पांच माह पूर्व अपहृत एक युवती को बरामद कर लिया. अपहृता उसी थाना क्षेत्र के डभैच्छ गांव की रहनेवाली है.

पुलिस ने युवती का 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए यहां सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत किया. कोर्ट के आदेश पर युवती की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच की गयी. मालूम हो कि बीते चार अप्रैल को युवती घर से निकली थी.
देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने इसकी सूचना तिसिऔता थाने को दी थी. अपहृता की मां के बयान पर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >