बिहार : वैशाली में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखों का नुकसान

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार की सुबहकरीबनौ बजे एक घर में गैस सिलेंडर फटने से लगी आगसे अफरा तफरी मच गयी. इस दौरान आग की चपेट में आस पास के सात घर आ गये. अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है. […]

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार की सुबहकरीबनौ बजे एक घर में गैस सिलेंडर फटने से लगी आगसे अफरा तफरी मच गयी. इस दौरान आग की चपेट में आस पास के सात घर आ गये. अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की क्षति का अनुमान है.

जानकारीकेमुताबिक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी. आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गयीऔर लोग अपने घरों से रसोई गैस सिलेंडर लेकर भागने लगे. कोई डर से आग बुझाने नहीं जा रहा था. इसी दौरान आग की चपेट में आस पास के सात घर आ गये.आगसेइन घरों काेभारी नुकसान पहुंचा है. बाद में गांव वाले किसी तरह आग पर काबू पाने मे सफल रहे. शुरूआती छानबीन में घटना का कारण सिलेंडर से गैस रिसाव होनाबतायाजाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >