बेतरतीब ढंग से कचरा फेंका, तो लगेगा जुर्माना

हाजीपुर : शहर की साफ-सफाई को लेकर नगर पर्षद ने अपना प्रयास तेज कर दिया है. गली-मोहल्ले से लेकर शहर के चौक-चौराहों और सड़कों पर बेतरतीब ढंग से कचरा डालने वालों की अब खैर नहीं. यत्र-तत्र गंदगी फैलाने वालों पर अब दंडात्मक कार्रवाई होगी और उन पर जुर्माना लगाया जायेगा. नगर पर्षद की ओर से […]

हाजीपुर : शहर की साफ-सफाई को लेकर नगर पर्षद ने अपना प्रयास तेज कर दिया है. गली-मोहल्ले से लेकर शहर के चौक-चौराहों और सड़कों पर बेतरतीब ढंग से कचरा डालने वालों की अब खैर नहीं. यत्र-तत्र गंदगी फैलाने वालों पर अब दंडात्मक कार्रवाई होगी और उन पर जुर्माना लगाया जायेगा.
नगर पर्षद की ओर से पूरे शहरी क्षेत्र में ध्वति विस्तारक यंत्र के माध्यम से उद्घोषणा कर इस मामले में लोगो को आगाह कर दिया गया है. साफ-सफाई को लेकर नागरिकों को जिम्मेवार बताने के लिए शुरूआती कदम के बतौर प्रचार अभियान चलाया गया. इसके बाद जहां-जहां कचरा डालने पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा. शहर के होटल संचालक, दुकानदार, फल, सब्जी विक्रेता यदि कूड़े-कचरे को ढेर लगाएंगे तो दंड के भागी होंगे. शहर के रिहायशी इलाकों में भी यह नियम लागू किया जाएगा. नगर परिषद प्रशासन का कहना है कि पहले चरण में लोगों को सचेत किया जा रहा है कि अपनी दुकान या मकान का कचरा निर्धारित स्थल पर ही कचरा पेटी में जमा करें. नाले में या सड़क किराने जहां-तहां कचरा न डाले.
लाना होगा अपनी आदतों में सुधार : नगर पर्षद की चेतावनी का ऐसें लोगों पर जो गैर जिम्मेदाराना तरीके से कहीं भी कचरा डाल कर गंदगी फैलाते हैं, कितना असर पड़ता है. यह देखने वाली बात होगी.
लेकिन, इतना तय है कि व्यवसायियों के विवेक और नागरिक समाज की सजगता से ही सड़क, नाले की सफाई और शहर की स्वच्छता संभव पर यत्र-तत्र फैल कूड़े-कचरे और गंदगी से निजात पाना चाहते हैं. तो इसके लिए उन्हें भी अपनी आदतों में सुधार लाने की जरूरत है. शहर के जागरूक नागरिक कहते हैं कि नगर पर्षद ने शहर की स्वच्छता को लेकर जो भी प्रयास किया है, वह तभी सफल होगा जब नगरवासियों का इसमें सकारात्मक सहयोग मिलेगा.
पॉलीथिन पर पाबंदी को लेकर गंभीर हुआ नगर पर्षद : जिलाधिकारी रचना पाटिल के निर्देश पर नगर पर्षद द्वारा शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने की दिशा में भी प्रयास तेज कर दिया गया है. इसको लेकर भी नगरवससियों को प्रचार माध्यम से सचेत किया गया. नगर प्रशासन द्वारा बताया जा रहा है कि हाजीपुर को जिला प्रशासन ने पॉलीथिन मुक्त शहर घोषित किया है.
पॉलीथिन की खरीद-बिक्री पर पाबंदी लगायी है. ऐसे में पॉलीथिन का व्यवसाय करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रचार के माध्यम से आम नागरिकों को पॉलीथिन के कुप्रभावों की जानकारी दी जा रही है. इसका उपयोग नहीं करने की सलाह दी जा रही है. मालूम हो जिलाधिकारी ने इस साल की शुरूआत में ही नगर पर्षद के सभापति,उप सभापति, पार्षदों और कार्यपालक पदाधिकारी के साथ बैठक् कर 26 जनवरी से शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने का निर्देश दिया था. इसके लिए लेागों को जागरूक करने की बात कही गई थी. अभी तक इस मामले में ढिलाई बरते जाने के कारण पॉलीथिन कम नहीं हो पाया.
कचरा फेंकने पर कार्रवाई
नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है. यत्र-तत्र गंदगी फैलाने वालों और सड़कों पर कचरा डालने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. नगरवासी भी इसके लिए जागरूक हो स्वच्छता के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है पॉलीथिन पर शहर में पाबंदी लगायी गयी है. इसका खरीद-बिक्री करने पाये जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
शैलेंद्र कुमार वर्मा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >