भाग रहे ट्रकों को पकड़ा गया

लालगंज : लालगंज- हाजीपुर मुख्य मार्ग के रेपुरा चौक पर लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग से सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों ने विभाग को झांसा देकर भागे जा रहे तीन ट्रकों को जब्त कर लालगंज पुलिस के हवाले कर दिया. एक ट्रक पर सरिया, दूसरे ट्रक पर सोडा और तीसरे ट्रक पर बिस्कुट लदा था. इस संबंध […]

लालगंज : लालगंज- हाजीपुर मुख्य मार्ग के रेपुरा चौक पर लालगंज-हाजीपुर मुख्य मार्ग से सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों ने विभाग को झांसा देकर भागे जा रहे तीन ट्रकों को जब्त कर लालगंज पुलिस के हवाले कर दिया. एक ट्रक पर सरिया, दूसरे ट्रक पर सोडा और तीसरे ट्रक पर बिस्कुट लदा था. इस संबंध में एक ट्रक के खलासी ने बताया कि सरिया लदा ट्रक बिहटा से सरिया लोड कर खजुरिया के लिए चला था. वहीं सोडा लदा ट्रक पटना से बेतिया के लिए चला था. बिस्कुट लदा ट्रक पटना से चला था. मगर कहां जाना था, ये उसे भी जानकारी नहीं है. इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि ये जब्ती सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों ने की है. आगे की कार्रवाई वे लोग स्वयं करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >