भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
हाजीपुर : महुआ बाजार में स्थित गांधी स्मारक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एक सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया. पार्टी के महुआ नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जन्मदिन के मौके पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंदर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
हाजीपुर : महुआ बाजार में स्थित गांधी स्मारक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एक सभा आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया. पार्टी के महुआ नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जन्मदिन के मौके पर महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंदर प्रसाद सिंह तथा नायसो सचिव सुमित सहगल ने संयुक्त रूप से केक काटकर पीएम मोदी की लंबी आयु की कामना
ईश्वर से की. इस मौके पर महुआ मंडल के उत्तरी अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, दक्षिणी अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रसाद यादव, अजय गुप्ता, संजीव सागर, रितेश चौधरी, युवा नेता नंदन कानू, शम्भू सुमन, मनोज सिंह, अरुण गुप्ता, रमन कुमार गुप्ता के साथ अनेक लोग मौजूद थे.
भगवानपुर संवाददाता के अनुसार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रखंड के सराय हाट रोड में पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सिंह ने हाट रोड के महादलित टोला में जाकर छोटे बड़े बच्चों के बीच पुस्तक वितरण किया. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के अभी तक के जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. कार्यक्रम में कुणाल कुमार गुप्ता, पंकज यादव, उमाशकंर प्रसाद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
लालगंज संवाददाता के अनुसार: लालगंज स्थित मानपुर पोखर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 66वां जन्मदिन मनाया. अध्यक्षता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी- मुन्ना सिंह ने किया. लोगों ने नरेंद्र मोदी के चित्र के सामने केक काट कर एक दूसरे को खिलाया. उनके लंबी जीवन का कामना किया. चेहराकलां-प्रखंड की भाजपा इकाई नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया. भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिग्विजय नारायण सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रखंड मुख्यालय चौक पर श्री मोदी का 66वां जन्मदिन मनाया.
मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोदी के स्वस्थ शरीर व दीर्घायु की कामना की. इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अपने जीवन के 67 वें साल में प्रवेश कर गये. इस अवसर पर वसंत कुमार सहनी सहित अनेक लोग मौजूद थे.
अजीत पासवान, धीरज गुप्ता, अभिषेक कुमार मिश्रा,मृत्युंजय पाठक व अमोद कुमार