अपराधियों ने युवक को मारी गोली, सड़क जाम

आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस. हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित चाय दुकान पर देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने रेलवे स्टेशन के […]

आक्रोशित लोगों को समझाती पुलिस.

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित चाय दुकान पर देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास आगजनी कर रोड जाम कर दिया. हाजीपुर रेलवे स्टेशन के बाहर स्टेशन रोड निवासी कमलेश राय के पुत्र सूरज कुमार की चाय व नाश्ते की दुकान है. बुधवार की रात लगभग 12:30 बजे वह दुकान पर था, उसी वक्त दो अपराधियों ने उसकी छाती में गोली मार दी और शिवजी द्वार होते हुए फरार हो गये. गोली की आवाज सुन कर दुकान पर काम कर रहे
अपराधियों ने युवक को…
कुछ लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाये, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे पटना रेफर कर दिया गया. घटना के बाद गुरुवार की सुबह लोगों ने हाजीपुर रेलवे स्टेशन के सामने रोड जाम कर आगजनी की और पुलिस के खिलाफ नारे लगाये. सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सुनीत कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर जाम कर रहे लोगों ओर परिजनों को समझाने का प्रयास किया. लगभग तीन घटे के प्रयास के बाद जाम हटाया जा सका. इस मामले में घायल के चाचा दिनेश कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. वैशाली एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >