अपराध की योजना बनाते पांच धराये

गिरफ्तार अपराधियों के साथ प्रेस को संबोधित करते एसपी. हाजीपुर/पटेढ़ी बेलसर : बेलसर पुलिस ने सड़क पर लूटपाट करनेवाले गिरोह के पांच सदस्यों को हथियार के साथ पकड़ा है. उनके पास से एक बोलेरो तथा बाइक भी बरामद की है. गिरोह के सदस्य रात में शिकार की तलाश में निकलते थे और घटना को अंजाम […]

गिरफ्तार अपराधियों के साथ प्रेस को संबोधित करते एसपी.

हाजीपुर/पटेढ़ी बेलसर : बेलसर पुलिस ने सड़क पर लूटपाट करनेवाले गिरोह के पांच सदस्यों को हथियार के साथ पकड़ा है. उनके पास से एक बोलेरो तथा बाइक भी बरामद की है. गिरोह के सदस्य रात में शिकार की तलाश में निकलते थे और घटना को अंजाम देते थे. अपराधियों ने कई अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी अपराध करने की योजना बना रहे हैं.
इसके बाद एक टीम का गठन किया गया, जो मौके पर पहुंची और तीन अपराधियों को पकड़ लिया. उनकी सूचना पर अन्य दो अपराधियों को भी पकड़ लिया गया. उन्होंने कहा कि पकड़े गये अपराधियों के पास से शस्त्र भी बरामद किये गये हैं. इसमें से एक अपराधी हत्याकांड का फरार आरोपित है. उस पर गंगाब्रिज थाने में मामला दर्ज है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ओपी अध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती एवं पुलिस अवर निरीक्षक विष्णुदेव दूबे रात्रि गश्ती में निकले थे. मौना चौक के पास देर रात्रि एक बोलेरो संदिग्ध हालत में खड़ी थी.
पुलिस के देखते ही उसमें से कुछ युवक भाग निकले. पुलिस ने जब पहुंच कर बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें एक कट्टा एवं पांच गोलियां बरामद हुईं. तत्काल बोलेरो में मौजूद तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में तीनों ने अपराध की योजना बनाने की बात कबूली है. गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर बोलेरो से भागे 2 और युवकों को पुलिस ने नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक बाइक भी बरामद हुई है. ओपी अध्यक्ष धर्मवीर भारती ने बताया कि अपराधियों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, पांच गोलियां, एक सिल्वर कलर की बोलेरो, तीन मोबाइल. एक बाइक और एक बोलेरो बरामद की गयी है.
गाड़ियों की जांच करायी जा रही है, जो चोरी का होने का संदेह है. गिरफ्तार अपराधियों पर कई थानों में मामले दर्ज हैं. पकड़े गये अपराधियों में हाजीपुर के चौहट्टा के अर्जुन कुमार, कर्णपुरा के बबलू कुमार, दिवानटोक हाजीपुर के पिंटू कुमार और मनोज राय, हाजीपुर नवादा कला के चंदन कुमार शामिल हैं. इनमें मनोज हत्या का आरोपित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >