शिक्षक से अपराधियों ने एक लाख रुपये लूटे
हाजीपुर/महुआ : महुआ में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक से रुपये से भरा एक लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया. इसकी सूचना पीड़ित शिक्षक ने महुआ थाने को दी है. मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत में स्थित बालू घाट खेसरहिया में पदस्थापित शिक्षक उमेश कुमार सिंह गुरुवार की दोपहर महुआ बाजार के सेंट्रल बैक से तकरीबन एक लाख रुपये की निकासी कर बाइक से जा रहे थे. उन्हें थाना के समीप अलमारी खरीदनी थी.
उसी समय दुकान के समीप पीछे से आये एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने शिक्षक से पैसा से भरा थैला झपट कर भाग निकले. शिक्षक द्वारा शोर मचाने पर घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा भी किया. लेकिन अपराधी पकड़ में नहीं आये. लोगों का कहना है कि अपराधी शिक्षक को बैंक परिसर से ही पीछा करते आ रहा था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
