महनार में एक लाख 54 हजार रुपये की लूट

हाजीपुर : महनार थाना क्षेत्र के झरुखिया गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी मंगलवार को दो बजे दिन में बंधन बैंक के मैनेजर और एजेंट से एक लाख 54 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही महनार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है. […]

हाजीपुर : महनार थाना क्षेत्र के झरुखिया गांव के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी मंगलवार को दो बजे दिन में बंधन बैंक के मैनेजर और एजेंट से एक लाख 54 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही महनार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है. महनार थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि बंधन बैंक के मैनेजर ब्रज किशोर प्रसाद और एजेंट मंटू कुमार मोटरसाइकिल से सहदेई क्षेत्र से अपने ग्राहकों से रुपये वसूल कर महनार जा रहे थे.

सहदेई प्रखंड के झरुखिया गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी हथियार के बल पर एक लाख 54 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये. मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह लूट की घटना संदिग्ध लग रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >