शहर के वार्डों में व्याप्त समस्याओं और नागरिकों की सुविधाओं के लिए प्रभात खबर ने शहर में वार्ड स्कैन का अभियान चला रखा है. इसी कड़ी के तहत हमारे संवाददाता शहर के प्रतिदिन निर्धारित वार्ड में पहुंच कर लोगों से बात करते हैं. उनकी समस्याओं से रूबरू होते हैं. उन्हें खबरों के माध्यम से नगर […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
शहर के वार्डों में व्याप्त समस्याओं और नागरिकों की सुविधाओं के लिए प्रभात खबर ने शहर में वार्ड स्कैन का अभियान चला रखा है. इसी कड़ी के तहत हमारे संवाददाता शहर के प्रतिदिन निर्धारित वार्ड में पहुंच कर लोगों से बात करते हैं. उनकी समस्याओं से रूबरू होते हैं. उन्हें खबरों के माध्यम से नगर पर्षद तथा जिला प्रशासन तक पहुंचाते हैं. हमारा यह प्रयास संबंधित पदाधिकरियों के सामने लोगों की समस्याओं का उजागर करना है. इस कड़ी में वार्ड संख्या 12 से संबंधित समस्याओं को सामने लाया जा रहा है. पेश है वार्ड की स्कैन रिपोर्ट.
हाजीपुर : शहर का चर्चित कोनहारा घाट के किनारे स्थित हैं वार्ड संख्या 12. यहां गांधी चौक से रेलवे कॉलोनी होते हुए गांधी सेतु-मुख्य राजमार्ग की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण का काम किया गया हैं. इस मार्ग से सटे वार्डों के गली-मुहल्ला का खस्ता हाल हैं. वार्ड संख्या 12 में किसी विकास के काम का नामोनिशान तक नजर नहीं आता हैं.
नागरिकों का कहना हैं कि पर्षद वार्ड में कभी नहीं आते-जाते हैं. वार्ड की कई गलियों की सड़क टूटी-फूटी स्थिति में हैं. तो कई सड़क का निर्माण काम अबतक नहीं हुआ हैं. जिन सड़कों का निर्माण हुआ हैं और जिनकी हालात खस्ता हैं, वहां नाला निर्माण का काम कहीं नजर नहीं आता हैं. मुख्यमार्ग के बिजली खंभो पर स्ट्रीट लाइट लगी हैं, लेकिन गलियां शाम होते ही वीरान हो जाती हैं. यहां हर चौक चौराहों पर गंदगी फेका हुआ देखा जा सकता हैं.
चारों तरफ फैली गंदगी से लोग काफी परेशान रहते हैं. सड़क निर्माण नहीं होने से बेमौसम बरसात का नजारा दिखता है. हर तरफ सड़क पर पानी-कादो और कूड़े का फैलाव देखा जा सकता हैं. पीने के पानी का सप्लाई नहीं होने से यहां लोगों को पानी खरीद कर पीना पड़ता हैं. वार्डवासियों का कहना है कि सफाई कर्मी इस वार्ड के अंदर गलियों में कभी नहीं आते हैं और जब भी आते हैं तो मुख्य मार्ग पर खानापूर्ति कर चले जाते हैं. वार्डवासियों के घरों का सारा पानी नाला नहीं होने से सड़क किनारे ही जमा देखने को मिलता हैं. बरसात के दिनों में सड़क जलमग्न हो जाता है.
गलियों में स्ट्रीट लाइट नहीं : वार्ड में ज्यादातर गलियां ऐसी हैं जहां स्ट्रीट लाइट नहीं लगाया गया हैं. कई गलियां तो ऐसी हैं जहां का स्ट्रीट लाइट बंद रहता हैं. मजेदार बात तो यह हैं कि मुख्य मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइट दिन में भी जलता रहता हैं. कई शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जाती हैं.
आसपास विद्यालय नहीं : शहर का यह पहला वार्ड हैं जहां आंगनबाड़ी केंद्र के बारे में लोगों को जानकारी हैं और उसके संचालन में कोई शिकायत नहीं मिली. बच्चों के लिए इस वार्ड या आसपास के वार्ड में भी प्राथमिक विद्यालय के संचालन का लोगों को पता नहीं हैं.
क्या कहते हैं नागरिक
सफाई कर्मी खानापूर्ति कर चले जाते हैं. जिसके कारण कूड़ा चारों तरफ फैला रहता हैं. वार्ड में नाला नहीं होने के कारण सड़क के दोनों तरफ घरों का कचरा फैला रहता हैं. जिससे काफी बदबू भी आने लगता हैं. गरमी के दिनों में यह कूड़ा सुख कर चारों तरफ फैल जाता हैं, बरसात और सर्दियों में यहा हमेशा बदबू फैला रहता हैं.
राजीव रंजन प्रसाद, व्यवसायी
नाला नहीं होने के कारण सड़क के दोनों तरफ घरों का कचरा फेका जाता हैं. जो धीरे-धीरे संक्रमित हो जाता हैं. इससे काफी बदबू भी आने लगता हैं. गर्मी के दिनों में तो यह कूड़ा सुख कर चारो तरफ फैलने लगता हैं, लेकिन कही भी कूड़ेदान नहीं हैं. साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ मुख्य मार्ग पर खानापूर्ति की जाती हैं.
-डा. रामलखन साह, अवकाश प्राप्त प्रोफेसर
पार्षद कभी भी हमारे वार्ड की तरफ नहीं आते हैं. विकास का काम इस वार्ड के लिए भी होना चाहिए जो कहीं भी नजर नहीं आती हैं. यहा सफाई कर्मी महीना में कभी-कभी ही आते हैं और खानापूर्ति कर चले जाते हैं जिसके कारण कूड़ा चारों तरफ फैला रहता हैं.
श्रवण कु, कंपाउंडर
रोड किनारे के कचरे को उठाने का काम प्रतिदिन होना चाहिए. हर जगह कूड़ेदान की व्यवस्था होनी चाहिए. वार्ड में नाला बनाने का काम बेहद जरुरी हैं जो इस वार्ड की सबसे बड़ी समस्या हैं, जिस पर सबसे पहले ध्यान देना चाहिए.