लालगंज : रेफरल अस्पताल लालगंज में प्रसव सेवा की स्थिति काफी दयनीय है. यहां सबकुछ एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के हाथों में है. जिससे आये दिन डिलेवरी के दौरान एवं डिलेवरी के बाद प्रसूता को तरह तरह के परेशानियों का सामना करना परता है. मामला प्रखंड क्षेत्र के मधुसुधन पकड़ी निवासी प्रियंका देवी की है.
जिसका गुरुवार की रात्रि रेफरल अस्पताल में ही प्रसव कराया गया था. प्रसव के दौरान उसका समुचित इलाज नहीं किया गया. जिससे घर जाने के बाद उसकी परेशानी बढ़ गयी, और उसे पुनः शनिवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इस दौरान प्रियंका के परिजनों ने बताया कि डिलेवरी के बाद मरीज को टांका की आवश्यकता थी. जिसे एएनएम ने यह कहते हुये टाल दिया कि यह काम महिला चिकित्सक का है.
उनके आने के बाद टांका दिलवा दिया जायेगा, परन्तु शुक्रवार की सुबह बिना टांका लगाये ही मरीज को छोड़ दिया गया. जिसके बाद घर पहुंचने पर मरीज की परेशानी बढ़ गयी. बाद में पुनः शनिवार की सुबह अस्पताल में भरती कराया. जहां मरीज को भरती कर लिया गया. चिकित्सक के आभाव में उसका इलाज नहीं किया जा रहा है. अस्पताल कर्मियों का कहना है कि दस बजे के बाद महिला चिकित्सक एवं अन्य डॉक्टर आयेंगे तब इसका इलाज शुरू किया जायेगा. जिसके बाद मरीज के चाचा नरेश पासवान ने हंगामा खड़ा कर दिया. तब 09 बजे के करीब महिला चिकित्सक स्पताल पहुची. प्रियंका का इलाज प्रारंभ हुआ. इस सबंध में अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि रात्रि में महिला डॉक्टर ड्यूटी में नही रहती है. जिस वजह से परेशानी हुई थी. प्रियंका देवी का इलाज किया जा रहा है. उसकी स्थिति पहले से ठीक है.
