अधिकारों में कटौती पर प्रशिक्षण का बहिष्कार

जंदाहा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के पहले सत्र में पंचायत समिति सदस्यों को कार्य और दायित्व और इसकी रूपरेखा की जानकारी दी गयी. अचानक प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों को जानकारी मिली कि उनके अधिकारों में दस प्रतिशत की कमी की गयी […]

जंदाहा. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण के पहले सत्र में पंचायत समिति सदस्यों को कार्य और दायित्व और इसकी रूपरेखा की जानकारी दी गयी. अचानक प्रशिक्षण के दौरान सदस्यों को जानकारी मिली कि उनके अधिकारों में दस प्रतिशत की कमी की गयी है.
यह जानकारी मिलते ही सभी पंचायत प्रतिनिधि आक्रोशित हो गये. सभी ने प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही बीडीओ मुकेश कुमार वहां पहुंचे. उन्होंने सभी को प्रशिक्षण लेने और एक ज्ञापन इस संबंध में देने की बात कही, लेकिन सदस्य उनकी बात को नहीं माने. सभी सदस्य प्रशिक्षण का बहिष्कार कर चले गये. बाद में प्रमुख जय शंकर चौधरी, उप प्रमुख संगीता कुमारी समेत अन्य कुछ सदस्यों ने प्रशिक्षण लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >