ग्रामीणों द्वारा बक्से में बंद किया गया अजगर .
बिदुपुर : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में सटे वन विभाग कैंपस में अचानक एक अजगर के निकलने से अफरा-तफरी मच गयी. अजगर की खबर सुनते ही प्रखंड मुख्यालय में आये कई ग्रामीणों के अलावा प्रखंड कर्मी भी इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना जैसे ही वन विभाग के कर्मी को लगी, फौरन दूर से जाल फेंक कर उक्त अजगर को कब्जे में कर जालीनुमा बक्से में बंद किया तब जाकर कर्मी ने राहत की सांस ली. हालांकि बाद में बक्से में बंद उक्त अजगर को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बीडीओ दुनिया लाल यादव ने बताया कि इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी है. फौरन
ही इस अजगर को चिड़ियाखाना
भेजा जायेगा.
