करेंट लगने से किशोर की गयी जान

राजापाकर : बाकरपुर पंचायत के बाकरपुर पोखरी निवासी पूर्व मुखिया कार्तिक साह के भगीना सतीश साह का लड़का 13 वर्षीय कुणाल कुमार की गुरुवार की सुबह छह बजे बिजली का करेंट लगने से मौके पर मौत हो गयी. बाकरपुर पोखरी निवासी सतीश साह का द्वितीय पुत्र कुणाल कुमार गुरुवार की सुबह अपनी दुकान का शटर […]

राजापाकर : बाकरपुर पंचायत के बाकरपुर पोखरी निवासी पूर्व मुखिया कार्तिक साह के भगीना सतीश साह का लड़का 13 वर्षीय कुणाल कुमार की गुरुवार की सुबह छह बजे बिजली का करेंट लगने से मौके पर मौत हो गयी. बाकरपुर पोखरी निवासी सतीश साह का द्वितीय पुत्र कुणाल कुमार गुरुवार की सुबह अपनी दुकान का शटर खोल रहा था.

इसे यह पता नहीं था कि शटर में विद्युत प्रवाहित हो रहा है. शटर पकड़ कर खोलने के क्रम में वह शटर से सटा ही रह गया. लोग जब तक दौड़ के आते, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने कुणाल कुमार के असमायिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. वहीं, मृतकों को सरकार से पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >