आश्वासन पर भूख हड़ताल समाप्त

पहल . समान शिक्षा प्रणाली लागू करने समेत 15 सूत्री मांगों पर डटे थे लोग हाजीपुर : सभी के लिए समान शिक्षा प्रणाली लागू करने और शिक्षा का अधिकार कानून को पूरी तरह लागू करने समेत पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनशन समाप्त हो गया. आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं के अनशन हड़ताल सोमवार […]

पहल . समान शिक्षा प्रणाली लागू करने समेत 15 सूत्री मांगों पर डटे थे लोग

हाजीपुर : सभी के लिए समान शिक्षा प्रणाली लागू करने और शिक्षा का अधिकार कानून को पूरी तरह लागू करने समेत पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर चल रहा अनशन समाप्त हो गया. आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं के अनशन हड़ताल सोमवार की सुबह खत्म हुई. छह दिनों से बैठे शिक्षा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता के अनशन को तुड़वाने के लिए उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय और हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह विशेष रूप से आये.
नगर के अक्षयवट राय स्टेडियम के कला मंच पर आमरण अनशन पर बैठे कार्यकर्ता अपनी मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन पर डटे हुए थे. उन्हें नगर थाने की पुलिस ने भी काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर डटे रहे. उधर, भूख हड़ताल पर छह दिनों से बैठे संयोजक अमरेश कुमार के अलावा राकेश पासवान और मनोज साह की तबीयत काफी बिगड़ रही थी. कार्यकर्ता आरोप लगा रहे थे कि जिला प्रशासन व सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं.
अगर अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं को कुछ हुआ, तो उसकी सारी जिम्मेवारी सिर्फ जिला प्रशासन और सरकार की होगी. इस अवसर पर उजियारपुर सांसद और हाजीपुर विधायक के अलावा नौजवान भारत सभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान, आंदोलन के संयोजक अमरेश कुमार, समाज सेवी मनोज सह और जगन्नाथ राम भी अनशन तुड़वाने आये. सांसद नित्यानंद राय ने इस विषय को आम जनता के हितों से जुड़ा बताते हुए लोकसभा में उठाने का प्रयास करने की बात कही. वहीं, विधायक अवधेश सिंह ने भी इस विषय को विधानसभा में मुख्यमंत्री के समीप ले जाने कि बात कही.
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह ने कहा कि समान शिक्षा के लिए समान वेतन की मांग पर सरकार को अमल करना चाहिए. उन्होंने कहा कि शिक्षक का समाज और राष्ट्र निर्माण में सहयोग होता है और उनकी मांगों पर अमल करना चाहिए. इस बात को सांसद सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान तक पहुंचाने की बात कही. जिला पर्षद सदस्य मुकेश पासवान ने कहा कि समाज के सभी बच्चों को निजी विद्यालयों कि तरह शिक्षा मिलनी चाहिए.
राष्ट्रीय जनसेवा पार्टी के डॉक्टर प्रेम कुमार सिंह ने सरकारी विद्यालय की शिक्षा पद्धति को दयनीय बताते हुए सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगाया है. कार्यक्रम के संचालक अमर शहीद जगदेव, समता परिषद के अध्यक्ष विजय कुशवाहा तथा गौतम कुमार ने उपस्थित सभी व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर अन्य उपस्थित कार्यकर्ताओं में शिवशंकर देशमुख, मुसाफिर सहनी, विक्की राम, टुनटुन पासवान, मुकेश राय, अविनाश साह, चंदन कुमार, दीपक पासवान, अनमोल पासवान, सनोज पासवान, बबलू सहनी, नंदकिशोर राय, श्रवण कुमार, वीरू यादव, महेश पासवान, पंकज राय, अमित पासवान और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >