अपराधियों ने न्यूज पेपर एजेंट की बाइक लूटी

पटेढ़ी बेलसर : लालगंज-फकुली मार्ग के जारंग रामपुर चौक के पास हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार की अहले सुबह लालगंज के पेपर एजेंट की बाइक लूट ली . एजेंट जेपी शुक्ला अपने घर लालगंज – जलालपुर से अखबार संबंधी कार्य के लिए गोरौल जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने पीछा करना शुरू कर दिया. […]

पटेढ़ी बेलसर : लालगंज-फकुली मार्ग के जारंग रामपुर चौक के पास हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार की अहले सुबह लालगंज के पेपर एजेंट की बाइक लूट ली . एजेंट जेपी शुक्ला अपने घर लालगंज – जलालपुर से अखबार संबंधी कार्य के लिए गोरौल जा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने पीछा करना शुरू कर दिया. अपराधियों ने हथियार के बल पर गाड़ी छीनने का प्रयास करने लगे. एजेंट ने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी दी. अपराधी गाड़ी लेकर फरार हो गये. घटना चार बजे सुबह की बतायी जा रही है.

अपराधी तीन की संख्या में एक मोटर साइकिल पर सवार थे. सभी के पास हथियार था. लूटी गयी गाड़ी हीरो हौंडा पैसोन प्रो है. एजेंट द्वारा बेलसर पुलिस को घटना की सूचना दी गयी, लेकिन बेलसर पुलिस घटनास्थल पर घंटों बाद भी नहीं पहुंची. थक हार कर पीड़ित अपने घर चला गया. घटना के 10 घंटे बाद एजेंट बेलसर ओपी पहुंच कर लूट की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिये हैं. बेलसर पुलिस ने गाड़ी बरामदगी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. बताते चलें कि लालगंज-फकुली मार्ग के बेलसर ओपी में पड़नेवाले क्षेत्र हाल के दिनों में सड़क लुटेरों का सेफ जोन बनते जा रहा है.
बता दें कि पुलिस गश्ती इस मार्ग में महज खानापूर्ति रह गयी है. कुछ स्थानों पर ग्रामीण चौकीदारों की तैनाती की गयी है, लेकिन चौकीदार की तैनाती सिर्फ दिन के लिए है. रात में यह मार्ग पूरी तरह वीरान सा नजर आता है, जो अपराधियों का सेफ जोन बना हुआ है. इस मार्ग पर घटनाएं होते रहती हैं. छोटे-मोटे छिनतई की घटना थाने तक नहीं पहुंच पाती है. कुछ दिन पहले ही पत्नी के इलाज के लिए बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहे लालगंज के स्वर्ण व्यवसायी की पत्नी को अपराधियों ने इसी मार्ग के धर्मपुर गांव के पास चेन छीनने के क्रम में गोली मार दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >