मशाल जलाते कार्यकर्ता .
हाजीपुर. केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जिले के मजदूर और कर्मचारी शुक्रवार दो सितंबर को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनायेंगे. हड़ताल की पूर्व संध्या पर मजदूर संगठनों ने संयुक्त बैनर तले शहर में मशाल जुलूस निकाला गया और सभा की गयी. जुलूस का नेतृत्व एक्टू के राज्य सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, संगीता देवी, एटक के अमृत गिरि, अशोक ठाकुर, इंटक के गौतम कुमार,
एआइयूटीयूसी के इंद्रदेव राय, टीयूसीसी के मिथिलेश शर्मा, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दिलीप कुमार साह, महासंघ गोपगुट के जिला मंत्री कमलेश राय, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के शंकर कुमार गुप्ता आदि ने किया. श्रम संगठन मंच के वैशाली जिले के बैनर तले शहर के गांधी चौक से जुलूस निकाला गया. स्टेशन चौक के निकट सभा में बोलते हुए ट्रेड यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार को मजदूर, किसान विरोधी और महंगाई, बेरोजगारी बढ़ानेवाली सरकार बताया. पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि पर आक्रोश प्रकट करते हुए इसे फौरन वापस लेने की मांग की.
