अब तक आठ हजार लीटर शराब बरामद, 105 गिरफ्तार

हाजीपुर : शराबबंदी को सुनिश्चित करने के लिए जिले में वैशाली पुलिस, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने अपना अभियान तेज कर दिया है. अगस्त महीने में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने अब तक 110 स्थानों पर छापेमारी की और 22 लोग गिरफ्तार किये गये. इनमें अवैध तरीके से शराब बिक्री, उसे ले जाते […]

हाजीपुर : शराबबंदी को सुनिश्चित करने के लिए जिले में वैशाली पुलिस, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने अपना अभियान तेज कर दिया है. अगस्त महीने में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने अब तक 110 स्थानों पर छापेमारी की और 22 लोग गिरफ्तार किये गये.

इनमें अवैध तरीके से शराब बिक्री, उसे ले जाते हुए पकड़ा गया था. सभी विक्रेताओं को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी के दौरान विभाग ने लगभग 11 लीटर अवैध शराब, लगभग पांच हजार लीटर विदेशी शराब, 39 बोतल बियर और 5.550 लीटर ताड़ी की भी बरामदगी की.

छापेमारी के दौरान 200 ग्राम भांग और एक-एक बोलेरो और टेंपो को भी जब्त किया गया. प्रशासन की ओर से उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को दो टूक हिदायत दी है कि शराबबंदी की दिशा में कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी और ऐसा करते पाये जाने पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी.
विभाग ने वित्तीय वर्ष में 512 छापेमारी की हैं, जिनमें 105 गिरफ्तार किये गये हैं, जिन्हें अवैध तरीके से शराब बिक्री में पकड़ा गया. पांच महीने की छापेमारी में विभाग ने कुल 72.5 लीटर अवैध शराब, 5558.76 लीटर विदेशी शराब, 55 बोतल बियर और 11,030 लीटर स्पिरिट बरामद की. इसके अलावा विभाग ने 131.2 लीटर ताड़ी, 418.46 किलो भांग और 50 किलो छोआ
जब्त किया है. दूसरी ओर एसपी ने शराब की बिक्री, उपभोग या इसकी तस्करी से संबंधित किसी तरह की सूचना थाना और उत्पाद विभाग को देने की अपील की है और फौरन कार्रवाई का आश्वासन देते हुए थानाध्यक्षों को अपने-अपने इलाके के पुराने शराब अड्डों पर नियमित छानबीन करने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >