छह माह बाद भी नहीं मिला अग्निपीड़ितों को इंदिरा आवास

महुआ : आशियाना जल कर खाक होने के छह माह बाद भी नहीं मिला इंदिरा आवास का लाभ. प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते परेशान हैं अग्निपीड़ित परिवार. मालूम हो कि फरवरी में सरस्वती पूजा के दिन अचानक आग लगने से समसपुरा गांव निवासी राम जी सहनी, मुनटुन सहनी, टुनटुन सहनी, उपेंद्र सहनी, शिवशंकर सहनी, पांचु […]

महुआ : आशियाना जल कर खाक होने के छह माह बाद भी नहीं मिला इंदिरा आवास का लाभ. प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते परेशान हैं अग्निपीड़ित परिवार. मालूम हो कि फरवरी में सरस्वती पूजा के दिन अचानक आग लगने से समसपुरा गांव निवासी राम जी सहनी, मुनटुन सहनी, टुनटुन सहनी, उपेंद्र सहनी, शिवशंकर सहनी,

पांचु सहनी, लखिंद्र सहनी एवं सुरेंद्र सहनी समेत 10 परिवारों के घर खाक हो गये थे. इन लोगों को अब तक इंदिरा आवास नहीं मिल सका है.

इसीआर कर्मचारी यूनियन के चुनाव में कई अधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
अधिवेशन को संबोघित करते नेता गण.
हाजीपुर : इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन जिला मुख्यालय के त्रिवार्षिक अधिवेशन 2016 का कार्यक्रम महामंत्री एसके पांडेय, महामंत्री सनपि श्रीवास्तव,केंद्रीय सहायक महामंत्री एसडी मिश्रा सह केंद्रीय चुनाव प्रभारी मुख्यालय शाखा और केंद्रीय संगठन मंत्री मनीष कुमार सह केंद्रीय चुनाव प्रभारी मुख्यालय शाखा हाजीपुर की उपस्थिति में जिला शाखा में संपन्न हुआ. जिला मुख्यालय के लिए त्रिवार्षिक चुनाव में निर्विरोध चुने गये शाखा पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गयी, जिनमें शाखा मंत्री के लिए सुनील कुमार, अध्यक्ष पद के लिए दीनानाथ प्रसाद, संयुक्त सचिव पद के लिए एनके पांडेय, उपाध्यक्ष पद के लिए लालशंकर और राकेश प्रकाश सिंह,
संयुक्त सचिव पद के लिए रजनीश कुमार और मनोज दिवाकर, कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज पासवान, केंद्रीय परिषद सदस्य के लिए बालमुकुंद कुमार और एसके सिंह, टीजीएम के डेलीगेट सदस्य के लिए दिव्य प्रकाश, प्रणीत सर्वेश और मनोज कुमार और शाखा परिषद के रूप में हरिहर सिंह यातायात लेखा, अजय कुमार भंडार, जीतेंद्र कुमार इंजीनियरिंग, सहेंद्र कुमार परिचालन, राजीव कुमार केंद्रीय अस्पताल पटना,
इंद्रदेव यादव वाणिज्य, सौरभ कुमार यांत्रिक और गोपाल सिन्हा कार्मिक के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए. अधिवेशन में केंद्र के तमाम पदाधिकारियों और मुख्यालय के हजारों कर्मचारियों ने भाग लिया. सभी पदाधिकारियों को सम्मानित कर शाखा मंत्री ने समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निबटाने का संकल्प लिया और पुराने साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की बात कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >