खुले में नहीं करें शौच

बिदुपुर : जिलाधिकारी रचना पाटिल ने लोगों से खुले में शौच नहीं करने का आह्वान किया. उन्होंने लोगों को अपने घर में शौचालय का निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया. डीएम ने प्रखंड के मजलिशपुर पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग स्वच्छता मिशन […]

बिदुपुर : जिलाधिकारी रचना पाटिल ने लोगों से खुले में शौच नहीं करने का आह्वान किया. उन्होंने लोगों को अपने घर में शौचालय का निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया. डीएम ने प्रखंड के मजलिशपुर पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग स्वच्छता मिशन में सहयोग करें ताकि वैशाले जिले को खुले में शौच की प्रथा से मुक्ति दिलायी जा सके.

स्वच्छ भारत मिशन लोहिया स्वच्छता योजनांतर्गत गंगा किनारे अवस्थित ग्राम पंचायत में समुदाय जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार को दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता समिति प्रकल्प वैशाली के तत्वावधान में किया गया. उन्होंने मिशन स्वच्छ बिहार कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से शपथ दिलायी. यूनिसेफ, जीविका, विद्यार्थियों, जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. उन्होंने उपस्थित लोगों के उत्साह से प्रभावित होते हुए मजलिशपुर पंचायत वासियों को जागरूक नागरिक बताया. इस अवसर पर विद्यायल के प्रभारी कृष्णमूर्ति, मुखिया दीपू सिंह ने आये अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया. विद्यालय की छात्राओं मधु, तन्नु, रेहाना खातुन, यासमिन खातून, शालिनी,

शमा परवीन ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, जबकि अभिनंदन पत्र नीतू कुमारी शिक्षिका ने प्रस्तुत किये. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त सर्व नारायण यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि खुले में शौच करना अपराध है. मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम में एक कार्यक्रम स्वच्छता अभियान है. उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया और जो व्यक्ति खुले में शौच करते हैं, उसी वक्त मिट्टी या राख से उसे ढक दे.

उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण करनेवाले लाभार्थियों को 12 हजार रुपये राशि प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >