10 लाख के गांजे के साथ अरवल का तस्कर गिरफ्तार

हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाने के शाहपुर तेरसिया गांव के पास गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप वैन में लदे तीन क्विंटल गांजा का गांजा बरामद किया. उसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गयी है. मौके पर तस्कर को भी गिरफ्तार लिया गया. उससे पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि […]

हाजीपुर : गंगा ब्रिज थाने के शाहपुर तेरसिया गांव के पास गुरुवार को पुलिस ने छापेमारी कर पिकअप वैन में लदे तीन क्विंटल गांजा का गांजा बरामद किया. उसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गयी है. मौके पर तस्कर को भी गिरफ्तार लिया गया. उससे पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर अरवल जिले के करपी थाना निवासी अशोक कुमार सिंह का 24 वर्षीय पुत्र रतन मेहता बताया गया है.

उसके पास से एक आइ-20 कार भी पकड़ी गयी है. उसने पुलिस को बताया है कि यह गांजा तेरसिया निवासी रामकृपाल राय के पुत्र प्रदीप राय के घर ले जा रहा था. बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने प्रदीप राय के घर छापेमारी भी की, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही प्रदीप राय घर छोड़ कर फरार हो गया. गंगा ब्रिज थाने पर प्रेसवार्ता के दौरान एसपी राकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान प्रदीप राय के घर में एक तहखाना भी

~10 लाख के गांजे के साथ…
मिला है, जहां वह गांजा छुपा कर रखता था. इस संबंध में गंगा ब्रिज थाने में प्रदीप राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए के लिए छापेमारी कर रही हैं. छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक अमरजीत कुमार, गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, औद्यौगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक राजेश पंडित एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
जब्त गांजा और पकड़ाये तस्कर के साथ एसपी राकेश कुमार.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >