लोडेड रिवॉल्वर के साथ पकड़ी गयी महिला
हाजीपुर : नगर पुलिस ने बुधवार की रात रिवाल्वर के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि नगर क्षेत्र के तंगौल निवासी मनोज राय के घर छापेमारी की गयी थी. आपराधिक वारदात में मनोज की संलिप्तता होने पर पुलिस ने उसके घर पर धावा बोला था. पुलिस की भनक लगते ही […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
March 13, 2015 8:05 AM
हाजीपुर : नगर पुलिस ने बुधवार की रात रिवाल्वर के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया है कि नगर क्षेत्र के तंगौल निवासी मनोज राय के घर छापेमारी की गयी थी. आपराधिक वारदात में मनोज की संलिप्तता होने पर पुलिस ने उसके घर पर धावा बोला था.
पुलिस की भनक लगते ही मनोज भाग निकला. परंतु पुलिस उसके घर की तलाशी ली गयी, तो अवैध हथियार बरामद किया गया. पुलिस को शक हुआ तो वहां से एक महिला को हिरासत में ले लिया, जिसके पास से रिवॉल्वर बरामद किया गया. महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है. फरार आरोपित के घर से पुलिस को कई फाइल फोटो मिले हैं, जिसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है. बताया गया है कि मनोज राय को पुलिस मुजफ्फरपुर के एक मामले में गिरफ्तार करने गयी थी.
ये भी पढ़ें...
November 17, 2025 8:31 AM
October 27, 2025 8:29 PM
October 10, 2025 1:45 PM
September 28, 2025 8:11 PM
September 24, 2025 10:30 AM
September 22, 2025 5:57 PM
September 21, 2025 8:43 PM
September 11, 2025 9:06 PM
September 11, 2025 5:43 PM
September 10, 2025 2:35 PM
