शहर में ट्रैफिक कंट्रोल की कवायद फिर शुरू हुई

हाजीपुर : हाजीपुर शहर में अन कंट्रोल हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए एक बार फिर से प्रशासनिक कवायद शुरू की गयी है. मंगलवार को डीएम उदिता सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में एसपी जगुन्नाथ रेड्डी व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में शहर के विभिन्न चौक-चौराहे व सड़कों से […]

हाजीपुर : हाजीपुर शहर में अन कंट्रोल हो चुकी ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए एक बार फिर से प्रशासनिक कवायद शुरू की गयी है. मंगलवार को डीएम उदिता सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में एसपी जगुन्नाथ रेड्डी व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में शहर के विभिन्न चौक-चौराहे व सड़कों से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ जाम की समस्या से निबटने की योजना पर चर्चा की गयी.

इस दौरान डीएम ने कई आवश्यक निर्देश भी दिये. साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल के लिए पर्याप्त होमगार्ड व जिला पुलिस के जवानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीएम ने रामाशीष चौक के नखास चौक तक के सभी चौड़े कट प्वाइंट हैं, वहां से वाहनों के यू टर्न को रोकने के लिए ट्रॉली तथा रस्सी लगाकर रोकने व आगे से घूम कर गाड़ियों का आवागमन कराने का निर्देश दिया.
साथ ही, रामाशीष चौक, स्टेशन चौक, अनवरपुर चौक, समाहरणालय चौक, गांधी चौक, त्रिमूर्ति चौक व नखास चौक पर ट्रॉली व रस्सी से यू टर्न को रोक कर यातायात को नियंत्रित करने का निर्देश दिया. डीएम ने सभी अनुमंडल क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर दिया. इसके लिए पर्याप्त संख्या में होम गार्ड की उपलब्ध व एसडीओ और एसडीपीओ को नियमित जिला पुलिस बल के जवान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
डीएम ने मुख्य सड़क के दोनों किनारे को पेंट लगाकर चिह्नित करने का निर्देश दिया ताकि वहां अनियंत्रित व बेतरतीब ढंग से की जा रही पार्किंग को रोका जा सके. सरल व सुरक्षित यातायात को लेकर सड़कों से अतिक्रमण हटाने का भी डीएम ने निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त विजय प्रकाश मीणा, अपर समाहर्ता जीतेंद्र कुमार साह सहित सभी एसडीओ, एसडीपीओ, डीटीओ व नगर थाना प्रभारी आदि पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >