सड़क हादसों में एक की मौत, तीन लोग जख्मी

देसरी : हाजीपुर-जंदाहा एनएच 322 पर गाजीपुर चौक पर महुआ की ओर से देसरी की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक को हाजीपुर की ओर से से आ रही एक पिकअप वैन में धक्का मारते हुए जंदाहा की ओर भाग गयी. दुर्घटना में जंदाहा थाना क्षेत्र के बरबट्टा निवासी प्रमोद चौधरी के 20 वर्षीय […]

देसरी : हाजीपुर-जंदाहा एनएच 322 पर गाजीपुर चौक पर महुआ की ओर से देसरी की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक को हाजीपुर की ओर से से आ रही एक पिकअप वैन में धक्का मारते हुए जंदाहा की ओर भाग गयी. दुर्घटना में जंदाहा थाना क्षेत्र के बरबट्टा निवासी प्रमोद चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र नन्हकी उर्फ अंगद एवं उसी गांव के किशन कुमार चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार घायल हो गया.

ननहकी उर्फ अंगद की मौत बीती रात इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी. घटना के बाद दोनों को देसरी पुलिस ने पीएचसी देसरी में भर्ती करायी थी. जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था.
जहां अंगद की मौत हो गयी. दूसरी ओर गाजीपुर-चांदपुरा पथ में चांदपुरा ओपी क्षेत्र के धर्मपुर माधोपुर में सड़क दुर्घटना में महुआ सिंघाड़ा के बाबन घाट निवासी कुंदन कुमार एवं मोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी का इलाज पीएचसी देसरी में करवायी गयी.
दुर्घटना में दुकानदार घायल
महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यवसायी घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कुशहर के होटल दुकानदार रामबाबू साह बाजार जा रहा था कि अज्ञात वाहन चालक ने ठोकर मार भाग निकला. घटना में घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >