बेखौफ होकर करें खरीदारी सुरक्षा को ले प्रशासन अलर्ट

त्योहारी सीजन में एक ओर जहां लोग पूरी तरह त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था व क्राइम कंट्रोल को लेकर विशेष रूप से अलर्ट दिख रही है. दिन के साथ-साथ रात में भी पुलिस विभिन्न प्वाइंटों पर वाहनों की जांच में जुटी हुई है. भीड़-भाड़ […]

त्योहारी सीजन में एक ओर जहां लोग पूरी तरह त्योहार के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था व क्राइम कंट्रोल को लेकर विशेष रूप से अलर्ट दिख रही है. दिन के साथ-साथ रात में भी पुलिस विभिन्न प्वाइंटों पर वाहनों की जांच में जुटी हुई है. भीड़-भाड़ वाले इलाके व बाजारों में पुलिस विशेष चौकसी बरत रही है.
एसपी जगुनाथ रेड्डी खुद इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं. साथ ही वे रात्रि में खुद पुलिस पदाधिकारियों के साथ गश्ती भी कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सदर एसडीपीओ राघव दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर के विभिन्न गली-मुहल्लों में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है. शहर के प्रमुख बाजारों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के बाजारों पर भी पुलिस की पैनी नजर है.
त्योहारी सीजन में पुलिस टीम हर हाल में लोगों को सुरक्षित माहौल व सुरक्षा का भरोसा दिलाने में जुटी हुई है. पिछले हफ्ते तीन दिनों के अंतराल में पुलिस ने दो आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को घटना के चंद घंटे के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की यह कार्रवाई इस बात की ओर साफ इशारा कर रही है कि वो अब किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >