हाजीपुर : दुकानदार को मारी गोली, पटना रेफर

हाजीपुर : दुकान बंद कर घर लौट रहे एक कबाड़ी दुकानदार को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया. बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र में उमेश सिनेमा रोड में रविवार की देर रात लगभग 11:30 बजे घटना को अंजाम दिया गया. बताया गया कि एक स्कूटी पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. स्थानीय […]

हाजीपुर : दुकान बंद कर घर लौट रहे एक कबाड़ी दुकानदार को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया. बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र में उमेश सिनेमा रोड में रविवार की देर रात लगभग 11:30 बजे घटना को अंजाम दिया गया.

बताया गया कि एक स्कूटी पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. स्थानीय लोगों ने जख्मी हेमालाल राय को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. गोली हेमालाल राय के जबड़े और बांह में लगी है.

स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंची और उपस्थित लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की पुलिस ने बताया कि घटना का कारण फिलवक्त स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >