25 बोरे सरकारी चावल पिकअप के साथ जब्त

बिदुपुर : बिदुपुर प्रखंड कैंपस स्थित एसएफसी के गोदाम से सोमवार की रात 25 पैकेट चावल की चोरी कर पिकअप वैन से ले जा रहे उपचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उपचालक से पूछताछ कर रही है. छह माह से बिदुपुर में रैक से आये ट्रक पर एसएफसी के खाद्यान्न की चोरी हो […]

बिदुपुर : बिदुपुर प्रखंड कैंपस स्थित एसएफसी के गोदाम से सोमवार की रात 25 पैकेट चावल की चोरी कर पिकअप वैन से ले जा रहे उपचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उपचालक से पूछताछ कर रही है. छह माह से बिदुपुर में रैक से आये ट्रक पर एसएफसी के खाद्यान्न की चोरी हो रही थी.

एजीएम ने कई बार इसकी सूचना विभाग के साथ-साथ पुलिस को दी थी. सोमवार की शाम एजीएम को बिदुपुर एसएफसी गोदाम में 11 ट्रकों से खाद्यान्न आने की सूचना मिली. वे सीधे बिदुपुर पहुंचे और खाद्यान्न की निगरानी में जुट गये. इसी दौरान उन्हें खाद्यान्न की चोरी का पता चला. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना हाजीपुर सदर एसडीओ और बिदुपुर पुलिस को दी.
पुलिस ने एसएफसी के गोदाम के समीप से 25 पैकेट चावल लोड एक पिकअप वैन को जब्त कर लिया. पुलिस ने मौके से खलासी सदर थाने के रजौली निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. खलासी को गिरफ्तार कर पुलिस जैसे ही थाना पहुंची कि दर्जनों लोग पिकअप वैन के पास पहुंचे और उसे वहां से ले जाने लगे.
इसकी सूचना एजीएम ने पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप वैन को थाना ले आयी. सदर एसडीओ संदीप शेखर प्रियदर्शी ने इसकी जांच के लिए भगवानपुर एमओ मनोज कुमार, हाजीपुर एमओ अजितेंद्र कुमार व एजीएम बल्लभ प्रसाद सिंह की टीम का गठन किया है.
आउटसोर्सिंग के तहत भी संचालित हो रहा अल्ट्रासाउंड केंद्र
सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग के तहत भी अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन हो रहा है. इस केंद्र में सिर्फ गर्भवती महिलाओं को ही यह सुविधा प्रदान किया जाता है. ऐसे में अन्य मरीज जिन्हें अल्ट्रासाउंड की सेवा लेनी होती है, उन्हें अस्पताल से बाहर जाना पड़ता है तभी उसके रिपोर्ट के आधार पर उनके मर्ज का इलाज हो पाता है. अब जबकि विभाग का अपना सेवा शुरू हो गया है तो ऐसे में सभी मरीजों को इसका लाभ मिलने लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >