पातेपुर : प्रखंड के तीसीऔता थाना क्षेत्र के निलोरुकुंदपुर गांव में बिजली के करेंट लगने एक 25 वर्षीय युवक विवेक राय की बुधवार की देर शाम मौत हो गयी. युवक को बचाने गये नवीन कुमार झुलस कर घायल हो गया. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक विवेक मां बाप का एकलौता संतान था, जो दो दिन पूर्व ही दिल्ली से घर आया था.
करेंट से युवक की मौत परिजनों का हाल बेहाल
पातेपुर : प्रखंड के तीसीऔता थाना क्षेत्र के निलोरुकुंदपुर गांव में बिजली के करेंट लगने एक 25 वर्षीय युवक विवेक राय की बुधवार की देर शाम मौत हो गयी. युवक को बचाने गये नवीन कुमार झुलस कर घायल हो गया. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. […]

मिली जानकारी के अनुसार निलोरुकुंदपुर निवासी अरुण कुमार राय का पुत्र विवेक राय अपने दरवाजे पर लगे ट्रांसफार्मर के पास से गुजर रहा था कि पोल के अर्थिंग के तार से उसका स्पर्श हो गया. अर्थिंग के तार में विद्युत प्रवाहित होने से उसे करेंट लग गयी. उसे बचाने गये बगल के दिलीप राय के 18 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार को भी करेंट लग गया, जिससे वे घायल हो गया.
परिजनों ने आनन फानन में दोनों को अनुमंडल अस्पताल महुआ ले गया, जहां चिकित्सकों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया. दूसरे का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है. घटना की सूचना परिजन द्वारा सुबह में तीसीऔता पुलिस को दी. पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी.
बताया गया कि मृतक दिल्ली में रहकर काम करता था. दिल्ली से गांव के बगल डभैच्य में हो रहे रुद्रमहायज्ञ देखने को लेकर घर आया था. कल दिन में यज्ञ भी देखने गया, लेकिन देर शाम करेंट लगने से उसकी मृत्यु हो गयी. मौत की सूचना से पूरे गांव में मातम छा गया. मृतक की शादी चार साल पूर्व ही हुआ था. उसे एक मात्र दो वर्षीय बेटी है.
मृतक की परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है. पिता भी बाहर रहता है, जो अपने जीवित बेटे का मुख्य भी नहीं देख सका. ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है, क्योंकि ट्रांसफार्मर को उसके दरवाजे पर दीवार से पास ही लगा दिया है. इस गांव में खुला जर्जर तार लगा हुआ है. बरसात में पोल में करेंट प्रवाहित होना आम बात है.