जंदाहा : पीने के पानी का संकट झेल रहे सहदेई प्रखंड की सलहा पंचायत के वार्ड नंबर 3, 4, 5, 6 के सैकड़ों ने गुरुवार को जंदाहा-हाजीपुर एनएच 322 को लगभग चार घंटे तक जाम रखा. पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीण सरकार, पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही जंदाहा व सहदेई ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया.
पानी के लिए जाम किया एनएच

पानी के लिए जाम किया एनएच
Copied link
जंदाहा : पीने के पानी का संकट झेल रहे सहदेई प्रखंड की सलहा पंचायत के वार्ड नंबर 3, 4, 5, 6 के सैकड़ों ने गुरुवार को जंदाहा-हाजीपुर एनएच 322 को लगभग चार घंटे तक जाम रखा. पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीण सरकार, पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्य के विरुद्ध […]
पानी के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण मुखिया व वार्ड सदस्य पर सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल का जल योजना में पक्षपात करने का आरोप लगा रहे थे. कुंदन कुमार, चेतन आनंद, हिमांशु, मोती आदि ने आरोप लगाया कि पंचायत के वार्ड नंबर 3, 4, 5 एवं 6 के ग्रामीणों को जनप्रतिनिधियों के द्वारा भेदभाव कर महत्वपूर्ण नल जल योजना के लाभ से वंचित रखा गया है.
भीषण गर्मी की वजह से इलाके में पूर्व से लगाये गये सभी चापाकल यहां तक कि समरसेबुल ने भी पानी देना बंद कर दिया है. ऐसी स्थिति में लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं. सिंचाई के लिए लगाये गये बोरिंग से पानी लेकर खाना तथा बच्चों को नहलाने का काम करते हैं. बोरिंग से अपने खेत की सिंचाई करने वाले पानी देने से कतराते हैं तथा उनकी खरी-खोटी सुननी पड़ती है.
सड़क जाम की सूचना पर जंदाहा थानाध्यक्ष सफीर आलम, अवर निरीक्षक हकीमुद्दीन खां, विनय कुमार, अमरेंद्र कुमार के अलावा सहदेई ओपी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे जाम स्थल पर बीडीओ को बुलाने की मांग पर अड़ गये. लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. साथ ही जलापूर्ति की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया.