बसंता जहानाबाद घाट पर पांच हजार श्रद्धालुओं ने किया स्नान

लालगंज/बिदुपुर : लालगंज में नारायणी नदी के बसंता जहानाबाद घाट पर लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने नदी के पवित्र जल में डुबकी लगायी. स्नान करने के लिए मंगलवार की शाम से ही लोग नदी किनारे आने लगे थे. इस दौरान मेला सा नजारा देखा गया. घाट पर खाने पीने के सामान समेत बच्चों एवं महिलाओं […]

लालगंज/बिदुपुर : लालगंज में नारायणी नदी के बसंता जहानाबाद घाट पर लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं ने नदी के पवित्र जल में डुबकी लगायी. स्नान करने के लिए मंगलवार की शाम से ही लोग नदी किनारे आने लगे थे. इस दौरान मेला सा नजारा देखा गया. घाट पर खाने पीने के सामान समेत बच्चों एवं महिलाओं के उपयोग के वस्तुएं मिल रही थीं.

हालांकि श्रद्धालुओं को नदी के तट तक जाने में बालू व धूल के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. वहीं दर्जन भर स्थानीय लोगों को सहयोग करते देखा गया, जिनमें नवल सिन्हा, विजय कुशवाहा, पवनदेव यादव, प्रमोद पासवान आदि शामिल थे. बिदुपुर प्रखंड के चेचर घाट, जमींदारी घाट, बाजितपुर घाट, खलसा घाट, मधुरापुर घाट, नावानगर घाट, रामदौली घाट, गणिनाथ घाट आदि के सामने नदी में स्नान करने वालों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिरों में भी पूजा अर्चना करने वालों की काफी भीड़ देखी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >