महायज्ञ को ले निकाली कलशयात्रा

वैशाली :लालगंज. वैशाली प्रखंड के मदरना उत्तरवारी टोला स्थित पुरानी बिषहर स्थान के समीप आयोजित श्रीश्री 1008 मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी. गोपालपुर पोखर पर टैंकर में भर कर लाये गये नारायणी नदी के पवित्र जल को 1008 कुवारी कन्याएं एवं महिलाओं ने कलश में भरा. कलशयात्रा का नेतृत्व यज्ञकर्ता श्रीश्री 108 […]

वैशाली :लालगंज. वैशाली प्रखंड के मदरना उत्तरवारी टोला स्थित पुरानी बिषहर स्थान के समीप आयोजित श्रीश्री 1008 मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर कलशयात्रा निकाली गयी. गोपालपुर पोखर पर टैंकर में भर कर लाये गये नारायणी नदी के पवित्र जल को 1008 कुवारी कन्याएं एवं महिलाओं ने कलश में भरा.

कलशयात्रा का नेतृत्व यज्ञकर्ता श्रीश्री 108 गोपालानंद जी महाराज उर्फ समाधि बाबा कर रहे थे. कलश स्थापना के साथ ही यज्ञ शुरू हो गया. यज्ञकर्ता समाधि बाबा ने कहा कि 21 जून तक यज्ञ अनवरत चलेगा. इस दौरान विदुषी संत सुनीता पांडेय का प्रवचन एवं रात्रि में अयोध्या से आयी रामलीला मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा.

वैशाली की सांसद वीणा देवी ने यज्ञ वेदी पर कलश अर्पित कर समाधि बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया. यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष पूर्व शिक्षक बलराम सिंह, उपाध्यक्ष राजबलम सिंह, सचिव सुनील कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार सिंह, संतोष पटेल, भिखारी पटेल, त्रिपुरारी चौधरी, कपिलदेव पटेल, रंजीत सिंह, जुलुम सिंह, आर्यन पटेल, राजन कुमार पटेल, आलोक कुमार सिंह आदि विशेष रूप से सक्रिय दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >