शहर में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक हुआ जख्मी

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय के समीप शुक्रवार को दो बाइक की ठोकर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल युवक संजीव कुमार गोरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया. घटना तब […]

हाजीपुर : सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय के समीप शुक्रवार को दो बाइक की ठोकर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल युवक संजीव कुमार गोरौल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया.

घटना तब घटी जब युवक बाइक से लालगंज जा रहा था. इसी दौरान चंद्रालय के समीप लालगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार की बाइक के आमने-सामने की ठोकर में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये. जहां संजीव की हालत गंभीर देख उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >