पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के घर पर हमले का आरोपित है कुख्यात अजय

हाजीपुर : बीते गुरुवार को सराय थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ा सराय थाने के सिसौनी प्रबोधी निवासी अजय कुमार उर्फ राजा वर्ष 2012 में महाराजगंज के तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह के आवास पर हुई गोलीबारी मामले में भी आरोपित है. इस मामले में छपरा पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था तथा वह चार […]

हाजीपुर : बीते गुरुवार को सराय थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ा सराय थाने के सिसौनी प्रबोधी निवासी अजय कुमार उर्फ राजा वर्ष 2012 में महाराजगंज के तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह के आवास पर हुई गोलीबारी मामले में भी आरोपित है. इस मामले में छपरा पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था तथा वह चार साल तक जेल में बंद था. अजय के विरुद्ध हाजीपुर नगर थाने की पुलिस ने वर्ष 2012 में हथियार के साथ गिरफ्तार किया था.

उसके विरुद्ध कोर्ट से कुर्की जब्ती का वारंट भी जारी किया गया था. इसके अलावा उसके विरुद्ध सदर थाना में शराब की तस्करी के मामले भी दर्ज हैं. मालूम हो कि बीते गुरुवार को सराय थाने की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अजय को गिरफ्तार करने सिसौनी प्रबोधी गांव स्थित उसके घर पहुंची थी.
पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया था. इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया था. कुख्यात अजय वर्ष 2012 में महाराजगंज के तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह के आवास पर हुई गोलीबारी के बाद सुर्खियों में आया था. उसने अपने साथी रंजीत राय के साथ मिल कर उनके आवास पर गोलीबारी की थी.
इसके बाद वह यहां नगर थाने की पुलिस के हत्थे चढ़ गया था. छपरा पुलिस ने रिमांड पर लेकर उससे लंबी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था. चार साल जेल में रहने के बाद जब वह बाहर आया तो शराब के धंधे से जुड़ गया. बिहार में शराबबंदी के बाद उसने अपने आपराधिक गिरोह से नाता तोड़ लिया और शराब के धंधे में कूद पड़ा. कम समय में ही उसकी पहचान बड़े शराब धंधेबाज के रूप में होने लगी. सदर थाने में उसके विरुद्ध शराब तस्करी का मामला दर्ज है. फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी हुयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >