नौसिखिया स्कॉर्पियो चालक ने दो छात्रों को रौंदा, घायल

सराय : भगवापुर थाना क्षेत्र के रहसा रतनपुरा रोड में घुसकी पेठिया के समीप गुरुवार की सुबह स्कॉर्पियो सीख रहे युवक ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक दुकान में घुस गयी. इस घटना में वहां बिस्कुट खरीद रहे दो स्कूली बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बच्चों को […]

सराय : भगवापुर थाना क्षेत्र के रहसा रतनपुरा रोड में घुसकी पेठिया के समीप गुरुवार की सुबह स्कॉर्पियो सीख रहे युवक ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे एक दुकान में घुस गयी. इस घटना में वहां बिस्कुट खरीद रहे दो स्कूली बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बच्चों को धक्का मारने के बाद स्कॉर्पियो सवार युवक मौके से भाग निकला.

घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोग जुट गये. दोनों बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. सूचना पर परिजन भी पीएचसी पहुंच गये. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों बच्चों को हाजीपुर रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह रहसा रतनपुरा रोड में घुसकी पेठिया के समीप एक युवक स्कॉर्पियो चलाना सीख रहा था.
इसी दौरान उसने स्कॉर्पियो पर अपना संतुलन खो दिया और एक दुकान में घुस गयी, वहां बिस्कुट खरीद रहे रहसा दोयम निवासी भुवनेश्वर राय का 12 वर्षीय पुत्र रोहित और बिहारी गांव निवासी अमरेश रजक का पुत्र साहिल जख्मी हो गये. रोहित के सिर साहिल के पैर में गंभीर चोटें लगी है.
दोनों मध्य विद्यालय रतनपुरा के छात्र बताये गये हैं. इस घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गयी. अफरातफरी का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो चालक मौके से भाग निकला. हादसे के बाद वहां जुटे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा दोनों बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
घटना की सूचना पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे दोनों बच्चों के परिजन उन्हें इलाज के लिए हाजीपुर के नर्सिंग होम में ले गये. स्कॉर्पियो बहलोलपुर के किसी व्यक्ति की बतायी गयी है. सूचना पर पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >