घर में घुस महिलाओं को पीटा, लाखों की लूटपाट

थावे : स्थानीय थाने के लछवार गांव में हथियार से लैस होकर आये हमलावरों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर लाखों की संपत्ति लूट ली. सोमवार की देर शाम अजय सिंह के घर हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया. इसको लेकर अजय सिंह ने थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है की […]

थावे : स्थानीय थाने के लछवार गांव में हथियार से लैस होकर आये हमलावरों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर लाखों की संपत्ति लूट ली. सोमवार की देर शाम अजय सिंह के घर हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया.

इसको लेकर अजय सिंह ने थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है की देर शाम करीब आठ बजे गांव के ही कुछ लोग हथियार के साथ उन्हें ढूंढ़ते हुए दरवाजे पर पहुंचे और गालियां देने लगे. विरोध करने पर उनकी मां और पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया.
इसके बाद कमरे में से एक अटैची ले लिये. उसमें 21 हजार नकद और पत्नी के लगभग दो लाख के गहने थे. जाते समय भाई की पत्नी चिंता देवी के साथ भी मारपीट की गयी और उसका पर्स को उठा ले गये. उसमें पांच हजार नकद और लगभग डेढ़ लाख के गहने थे. आरोपितों ने घर में तोड़-फोड़ भी की.
आवेदन में अजय सिंह ने हत्या कर जमीन दखल कर लेने की आशंका जाहिर की है. उन्होंने गांव के ही अवध किशोर सिंह, विनोद सिंह सहित छह लोगों पर आरोप लगाया है. इस मामले में थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >