शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, 12 हेक्टेयर फसल जलकर राख

पंचदेवरी : भगवानपुर-लामीचौर चंवर में बुधवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट-सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गयी. आग ने भयंकर रूप ले लिया. इसे देख भगवानपुर, लामीचौर, निमुइयां, कुबरही, रूपपोइयां आदि गांवों से हजारों ग्रामीण चंवर की ओर दौड़ पड़े. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. 12 हेक्टेयर से अधिक […]

पंचदेवरी : भगवानपुर-लामीचौर चंवर में बुधवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट-सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गयी. आग ने भयंकर रूप ले लिया. इसे देख भगवानपुर, लामीचौर, निमुइयां, कुबरही, रूपपोइयां आदि गांवों से हजारों ग्रामीण चंवर की ओर दौड़ पड़े. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

12 हेक्टेयर से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी. रेलवे लाइन के पास पहुंच कर आग की लपटें धीमी हो गयीं, घटना के बाद बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे.
इस घटना में चंद्रिका साह, मोतीलाल राम, आजादी गोंड, शिव प्रसाद भगत, बाबूलाल सिंह, रामानंद सिंह, घनश्याम पांडेय, केशव सिंह, चंद्रशेखर पांडेय, द्वारिका साह, जिउत ठाकुर, हरदेव सिंह, बृज राज भगत, मोहन भगत, पन्नालाल सिंह, मनोज पांडेय, राजमन भगत, विसर्जन भगत, शेषनाथ भगत, सुरेश भगत, गोवर्धन भगत, जनार्दन भगत, रामनाथ भगत, हरिहर भगत, जोखन भगत, संजीत सिंह, रामचंद्र भगत, रामेश्वर साह, शंभू पांडेय आदि की फसल जल गयी.
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे अंचल निरीक्षक ने मामले की जांच की. बीडीओ सह प्रभारी सीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारियों को भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >