पटना के व्यवसायी को हाजीपुर में मारी गोली

हाजीपुर : हाजीपुर-पटना पथ पर नगर थाना क्षेत्र के जढुआ चेकपोस्ट के पास अपराधियों ने पटना के स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. सूचना मिलने पर गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. घायल […]

हाजीपुर : हाजीपुर-पटना पथ पर नगर थाना क्षेत्र के जढुआ चेकपोस्ट के पास अपराधियों ने पटना के स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया. सूचना मिलने पर गंगाब्रिज थाने की पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया.
घायल स्वर्ण व्यवसायी अजय वर्मा पटना के अशोक नगर निवासी नंदकिशोर प्रसाद के पुत्र हैं. अशोक नगर में इनकी आभूषण की दुकान है. अपराधियों की संख्या तीन बतायी जा रही है. हालांकि, स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट हुई है कि नहीं, जिसका पता नहीं चल पाया है.
जानकारी के अनुसार, स्वर्ण व्यवसायी अजय वर्मा किसी काम से सारण जिले के आमी गये हुए थे. शनिवार की देर शाम वे बाइक से आमी से वापस पटना लौट रहे थे. जैसे ही वे अपनी बाइक से हाजीपुर-पटना मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के जढुआ चेकपोस्ट के समीप पहुंचे कि बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया तथा गोली मार दी. गोली उनके पेट में लगी.
गोली लगते ही व्यवसायी जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना की सूचना पर पहुंची गंगाब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी, उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >